पंजाब : बारिश बढ़ा रही मुश्किल, ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़ : हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में रविवार को दिन का आगाज बारिश के साथ हुआ। शनिवार रात को ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। अमृतसर, फरीदकोट, पानीपत, करनाल, पंचकूला, हिसार, जींद, नारनौल, अंबाला में बारिश हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ बारिश बंद हो गई और मौसम खुल गया। अधिकतर जिलों में अभी भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

वहीं पंजाब के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर शामिल हैं। यहां बारिश व ओलावृष्टि की संभावनाएं अधिक हैं। दूसरे जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, हिमाचल में दूसरा वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद 7 फरवरी तक बर्फबारी-बारिश की संभावनाएं हैं। चंबा-लाहौल स्पीति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर भी बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *