पंजाबः मोबाइल शॉप को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV 

अमृतसरः जिले में चोरी की वारदातें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है, जहां जंडियाला गुरु के अंदरूनी इलाके में सुबह चोरों ने एक मोबाइल फोन की दुकान को निशाना बनाया है। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि पहले चोर 3 बार दुकान पर रेकी करने के लिए आए, जिसके बाद वह अगले दिन सुबह करीब 6 बजे दुकान पर आए और ताले तोड़कर दुकान के अंदर गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस बारे में बात करते हुए दुकानदार तरसेम सिंह ने बताया कि सुबह उसके पड़ोसी दुकानदार मथुरा प्रसाद्ध का फोन आया था।

उसने बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जब उन्होंने दुकान पर आकर देखा तो दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इस दौरान चोर एक लैपटॉप और रिपेयरिंग के लिए आए चार मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर जिस कार में चोरी करने आए थे, उस गाड़ी के नंबर का पता चल गया है और कार मोहाली नंबर की है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस मामले में जंडियाला गुरु पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी ने बताया कि जंडियाला गुरु के अंदरूनी इलाके में एक मोबाइल शॉप को चोरों ने निशाना बनाया है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *