पंजाब : तेज रफ्तार कार ने 5 को रौंदा, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

लुधियाना :  पखोवाल रोड के पास थ्रीके रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दो कार ड्राइवरों ने रेस लगाई हुई थी। एक ड्राइवर से तेज-रफ्तार कार बेकाबू होकर खोखे के पास आग सेक रहे लोगों पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि खोखे के साथ लगती दीवार में कार घुस गई। एक्सीडेंट में 3 लोग गंभीर घायल हुए हैं, जबकि 2 व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। मृतक की पहचान मोहम्मद मुस्लिम (70) के रूप में हुई है। लोगों ने एंबुलेंस मौके पर न पहुंचने के कारण करीब 20 मिनट धरना भी लगाया।

सड़क पर चीख पुकार मचने के बाद तुरंत लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके से कार ड्राइवर भाग गए। जानकारी देते हुए इंदु रानी ने बताया कि उसका पति ललित गंभीर रूप से घायल है। मोहम्मद मुस्लिम नाम के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। बाकी के 3 घायलों की अभी पहचान नहीं हो पाई। इंदु के मुताबिक, उसका पति ललित काम से वापस आकर खोखे पर बाकी लोगों के साथ खड़ा था। इस बीच दो कार रेस लगाती हुई तेज रफ्तार से आईं। वरना कार तो निकल गई, लेकिन बलेनो कार ड्राइवर से गाड़ी का स्टीयरिंग संभला नहीं। आग सेक रहे लोगों को कार ने रौंद दिया।

खून से लथपथ लोगों को राहगीरों ने अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इंदु ने पुलिस कर्मचारियों पर बलेनो कार ड्राइवर और महिला को भगाने के आरोप लगाए है।प्रत्यक्षदर्शी रिंकू ने कहा कि बलेनो कार युवक चला रहा था और उसके साथ लड़की बैठी थी। लोगों ने गाड़ी पलटकर नीचे से मोहम्मद मुस्लिम को निकाला। मौके पर एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। मोहम्मद मुस्लिम को वह घायल अवस्था में रघुनाथ अस्पताल लेकर गया, लेकिन उसकी हालत नाजुक देख उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। दीवार और खोखे से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई थी कि कार के एयर बैग तक खुल गए। कार का बंपर और सीटें खून से भर गए। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक करवाया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *