Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: GST Raid: पंजाब में GST टीम की बड़ी कार्रवाई, दो फर्मों पर मारा छापा, मालिक गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

GST Raid: पंजाब में GST टीम की बड़ी कार्रवाई, दो फर्मों पर मारा छापा, मालिक गिरफ्तार, हो सकता है बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: October 7, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर। GST Raid in Punjab News Update: पंजाब (Punjab) में बड़े पैमाने पर हो रही जीएसटी (GST) चोरी को लेकर स्टेट जीएसटी (State GST) टीम और केंद्रीय जीएसटी (CGST) टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन जीएसटी स्कैम (GST Scam) करने वाले कई शातिर हाथ नहीं आ रहे हैं। फिलहाल जीएसटी टीम लगातार छापेमारी कर रही है।

Contents
  • इन फर्मों पर छापा, मालिक गिरफ्तार
  • लुधियाना और जालंधर से जुड़े तार
  • वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा हैं सख्त
  • क्यों होती है GST चोरी

पंजाब (Punjab) में केंद्रीय जीएसटी (CGST) टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सीजीएसटी (CGST) की टीम ने लुधियाना (Ludhiana), मंडी गोबिंदगढ़ (Mandi Gobindgarh) औऱ जालंधर (Jalandhar) में कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस कार्ऱवाई में मंडी गोबिंदगढ़ से दो फर्मों के मालिक को गिरफ्तार किया गया है, इनके तार जालंधर और लुधियाना के लोहा कारोबारियों से जुड़े हैं।

GST Raid In Jalandhar
GST Raid In Jalandhar

इन फर्मों पर छापा, मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी (GST) विभाग की प्रिवेंटिव यूनिट ने मंडी गोबिंदगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 फर्मों एसजी स्टील ट्रेडर्स (SG Steel Traders) और फाइन स्टील ट्रेडर्स (Fine Steel Traders) पर छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, दोनों फर्में एक ही व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही थीं। कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए मौके से गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

सूत्र बताते हैं कि इन फर्मों द्वारा जीएसटी संबंधी गंभीर अनियमितताएं की गई थीं। हालांकि अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। विभाग की टीम ने फर्मों के दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

GST Scam
GST Scam

लुधियाना और जालंधर से जुड़े तार

इस पूरे मामले में आगे की जांच जारी है और संभावना है कि आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं। सेंट्रल जीएसटी के इस छापे से बिजनेस लाबी में चर्चा का माहौल है, और लोग इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि जांच से क्या निष्कर्ष निकलता है।

आपको बता दें कि पिछले महीने भी सैंट्रल जीएसटी की टीम ने लुधियाना और जालंधर में कार्रवाई की थी। लुधियाना में 500 करोड़ से ज्यादा का घोटाला पकड़ा गया है। यह कार्रवाई स्टेट और सैंट्रल जीएसटी टीम ने मिलकर की थी। इसके तार जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ समेत हिमाचल से जुड़े बताए जा रहे हैं।

GST News
GST News

वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा हैं सख्त

यही नहीं, पिछले दिनों पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि पंजाब में 1000 करोड़ से ज्यादा की जीएसटी घोटाला पकड़ने में अफसर सफल रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में जीएसटी चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

क्यों होती है GST चोरी

केंद्र सरकार ने पिछले दिनों जीएसटी की स्लैब में बदलाव किया है। इससे पहले 5 फीसदी से लेकर 28 फीसदी तक जीएसटी लगती थी। सरकार ने 28 फीसदी जीएसटी खत्म कर दी है। अब सिर्फ 5 और 18 फीसदी जीएसटी ही है। पहले स्क्रैप पर 28 फीसदी जीएसटी लगती थी, जिससे इसकी जमकर चोरी होती रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Bharti Singh Pregnancy: फिर से माँ बनने वाली है भारती सिंह, शेयर की प्यारी सी तस्वीर; देखें
Next Article Holiday News: पंजाब सरकार ने बुधवार को सरकारी छुट्टी का किया ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल-कालेज और दफ्तर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.