जालंधरः ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में टक्कर, 3 घायल 

जालंधर, ENS: आदमपुर मेन रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां बिजली विभाग के दफ्तर के सामने ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में भीषण टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक नशे में था। वहीं हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान जगननाथ पुत्र बूटा राम निवासी काला बकरा जालंधर, अमनदीप कौर पुत्री बिहारी लाल गांव अर्जुनवाल और मनजिंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह गांव उदेसियां के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से आदमपुर के अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची आदमपुर पुलिस ने गाड़ी के मालिक दलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवां को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *