ससुराल पहुंचने से पहले दुनिया से विदा हो गई दुल्हन, जाने मामला

नई दिल्ली : राजस्थान के सीकर में शादी करके घर लौट रहे दुल्हे की कार का एक्सीडेंट हो गया। सड़के हादसे में दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडाटू गांव के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लक्ष्मणगढ़ इलाके के बाटडानाऊ गांव से बारात हरियाणा गई थी। वापस गांव पहुंचने से पहले गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।  घटना सीकर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सुबह 7 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि क्रेटा कार को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी थी। हेड कॉन्स्टेबल रामदेव ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ तहसील के बाटला नाउ गांव के नरेंद्र (25) की शादी हरियाणा के हिसार की रहने वाली खुशबू (24) पत्नी नरेंद्र के साथ 6 फरवरी को हुई।

जो विदाई के बाद ससुराल बाटला नाउ गांव आ रही थी। इस दौरान फतेहपुर सालासर हाईवे पर मरडातू गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ने दूल्हा-दुल्हन की क्रेटा कार को टक्कर मार दी। हादसे में खुशबू के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूल्हा नरेंद्र और ड्राइवर नितिन (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार ड्राइवर भी घायल हुआ है। हादसे की तेज आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी वाहन से राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन खुशबू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *