स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से मचा हड़कंप, कई घायल, अफसरों पर गिरी गाज, देखें वीडियो

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के पिंक रूट पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन के प्लैटफॉर्म के पूर्व में बनी रेलिंग भरभराकर सड़क के ऊपर गिर गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान ट्रैफिक चालू था। ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे में 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सड़क को बंद कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद से इस लाइन में मेट्रो ट्रेन को फिलहाल सिंगल लाइन से संचालित किया गया। डीएमआरसी मृतकों के परिजनों को 15 लाख रुपये का मुआवजा देगी। जो गंभीर रुप से घायल हैं उन्हे 2.50 लाख और मामूल चोट वालों को 50 हजार का मुआवजा देने का एलान किया है।

निर्बाध यातायात संचालन सुनिश्चित करने के लिए घटना के एक घंटे के भीतर तत्काल आधार पर सड़क से मलबा हटा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार डीएमआरसी ने गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन ढहने की घटना में 2 अधिकारियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया है। हैरानी की बात यह है कि दिल्ली मेट्रो का पिंक रूट नया बना है। ऐसे में मेट्रो स्टेशन के कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पिंक लाइन पर गोकुलपुरी स्टेशन से मेट्रो ट्रेनों का परिचालन बहाल हो गया है। सिंगल लाइन से अप और डाउन, दोनों साइड की ट्रेनें निकाली जा रही हैं। दिल्ली के गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह तक सबकुछ सामान्य ही चल रहा था।

दोपहर करीब 11 बजे अचानक ही स्टेशन के प्लैटफॉर्म की रेलिंग का एक हिस्सा नीचे सड़क पर गिरने लगा। उस दौरान सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था। चूंकि प्लैटफॉर्म से टूटने वाला हिस्सा एक रेलिंग थी, इससे अधिकतर मलबा सड़क के किनारे वाले हिस्से पर गिरा। इससे कई लोग इसकी चपेट में आने से बच गए। गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा गिरने से राह में चल रहे लोगों पर भी इसका असर पड़ा है। तस्वीर में खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं तो वहीं स्कूटी और बाइक को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल किसी के जान जाने की खबर नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *