स्क्रैप व सरिया माफिया की 120 करोड की संपत्ति कुर्क, किया भगोड़ा घोषित, देखे वीडियो

 उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. पुलिस ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं. पिछले दो माह में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है. 

रवि काना एक स्क्रैप माफिया है, जो सरिया या स्क्रैप के कारोबार में लंबे वक्त से शामिल है. रवि काना गैंग के लोग अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते हैं और चालक से मिलकर सरिया उतरवा लेते हैं. रवि का गिरोह साइटों के मैनेजर को डरा-धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन दर्ज करवाते हैं. इसके बाद उतारे गए सरिया को बाजार भाव से अधिक दामों पर बेचकर अनुचित मुनाफा कमाता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *