पंजाबः घर से कीमती गन और नकदी उड़ा लेकर चोर फरार

लुधियानाः जगराओं के नजदीक रायकोट में घर से चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां एनआरआई की कोठी को चोरों ने निशाना बनाया। दरअसल, एनआरआई की बंद कोठी से चोर कीमती गन व नकदी लेकर फरार हो गए। चोरी का पता अगले दिन पड़ोसियों को उस समय लगा, जब उन्होंने घर के ताले टूटे देखे। जिसके बाद उन्होंने एनआरआई के रिश्तेदार को बुलाया। रिश्तेदार ने मौके पर आकर देखा तो कमरों के दरवाजे और अलमारियां टूटी पड़ी थी। इसी दौरान उन्होंने अमरीका में रहने वाले प्रदीप सिंह और पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना सिटी रायकोट ​​​​​​में दर्ज कराई रिपोर्ट में गली नंबर एक कुर्तबा गेट रायकोट ​निवासी अमनदीप सिंह उर्फ बंटी ने बताया कि उसके पड़ोस में अमरीका निवासी प्रदीप सिंह का घर है।

जब वह सुबह उठा तो देखा कि प्रदीप सिंह के घर का दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर समान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद उसने प्रदीप सिंह के रिश्तेदार को घटना जानकारी दी। चोर एनआरआई के घर से घर में रखी एनआरआई के भाई तजिंदर सिंह की 12 बोर की डबल बैरल गन अलमारी में रखे 5-6 हजार रुपये चोरी कर ले गए। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चोरों खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक चोर घर की छत के रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए है। जिन्होंने पहले सीढ़ियां का दरवाजा तोड़कर कमरे में लगे शीशे तोड़े, फिर अलमारियों वाले कमरे के दरवाजे तोड़े होगे। उन्होंने बताया कि पुलिस गांव में लगे कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही चोर पुलिस के हाथ लग जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *