डोहकेश्वर धाम में 15 फरवरी को होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

ऊना/सुशील पंडित:कुटलैहड़ में स्थित कोहडरा गांव के डोहकेश्वर धाम में 15 फरवरी को भगवान की 36 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। कोहड़रा के डोहक गांव में स्थित एस मंदिर का संचालन करने वाला डोहकेश्वर मैनेजमेंट ट्रस्ट ने रविवार को एक झांकी का आयोजन किया।

यह झांकी लठियानी, बड़सर-शाहतलाई से होते हुए डोहक गांव पहुंची। ट्रस्ट के संस्थापक देसराज मोदगिल ने बताया कि इस कार्यक्रम में हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा राज्य के कई जाने माने चेहरे उपस्थित रहेंगे। 12 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी और 13 व 14 फरवरी को क्षेत्र के विद्वानों द्वारा पूजा पाठ एवम हवन-यज्ञ होगा। 15 फरवरी को सुबह 9 बजे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और अवलोकन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *