जालंधरः आदर्श नगर में बढ़ी चोरी की वारदातें, एक सप्ताह में दूसरी बाइक चोरी, देखे CCTV

जालंधर, ENS: आदर्श नगर में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है। पिछले काफी समय से आदर्श नगर में गाड़ियां चोरी होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं एक सप्ताह के भीतर बैलेंस जिम के पास दूसरी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कारगुजारी के चलते चोर लगातार वारदातों को अंजाम देने में कामयाब हो रहे है।

वहीं पुलिस सिर्फ चोर को पकड़ने का आश्वासन देकर मामले को खत्म कर रही है। एक सप्ताह पहले बैलेंस जिम के बाहर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया था। अभी उस मामले को पुलिस सुलझा नहीं पाई है कि 7 दिनों के भीतर जिम के पास चोर ने एक और बाइक चोरी कर ली। इस बार चोर ने प्रवासी मजदूर की बाइक चोरी की है। मामले की जानकारी देते हुए पिंटू ने बताया कि वह मार्बल का काम करता है। 

 वह बैलेंस जिम के पास मार्बल का काम कर रहा था। शाम को जब काम करके शाम को वह घर जाने लगा, तो बाहर से बाइक उसकी गायब है। इसके बाद उसने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया कैमरे में चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना 2 की पुलिस को दे दी है। हैरानी की बात यह है कि इसी जगह पर पहले भी कई बाइक चोरी होने के मामले सामने आ चुके है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *