पंजाब : तेज रफ्तार कार ने 2 लोगों की कुचला, मौ’त

 होशियारपुर : दसूहा में देर रात एक ही तेज रफ्तार कार ने अलग-अलग जगहों पर 2 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दसूहा पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अमृतपाल सिंह (29) निवासी गांव कल्लोवाल, दूसरे की बख्शी राम (70) निवासी गांव बलगन के तौर पर हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि अमृतपाल सिंह दसूहा रोड पर एटीएम से पैसे निकालने गया था। मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर कार चालक खेतों में पानी लगाकर घर लौट रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग बख्शी राम को रौंदते हुए आगे निकल गया। हादसे में राहगीरों और परिजनों की मदद से दोनों को दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पैसे निकालकर जैसे ही वह मुख्य सड़क पार करने लगा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया। बात करते-करते कार चालक ने कार को तेज गति से दसूहा बलगां रोड की ओर मोड़ दिया। जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों के परिजनों का बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। दोनों शवों को दसूहा के शवगृह में रखवा दिया गया है। दोनों का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *