पंजाबः किसानों ने किए टोल फ्री, धरने पर बैठे लोग, देखें वीडियो

लुधियानाः किसानों ने बीते दिन पंजाब के 5 घंटे तक टोल फ्री करने का ऐलान किया था। जिसके चलते आज भारी गिनती में किसान लाडोवाल टोल पर पहुंच गए है। जहां उन्होंने लाडोवाल टोल को फ्री करवा दिया है। वाहनों के लिए टोल प्लाजा गेट खुलवा दिए गए हैं। इसी दौरान अन्य जगहों पर भी किसानों द्वारा टोल पर धरना शुरू हो गया है। दरअसल, किसानों ने सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक टोल बंद करने का ऐलान किया था। आज किसानों ने टोल पर धरना लगा दिया है। 

वहीं किसानों ने बहराम टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री करा दिया है। दूसरी ओर टोल प्लाजा ढिलवां को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक टोल फ्री कर दिया गया है। सुबह 11 बजे भारतीय किसान यूनियन (कादिस) के ब्लॉक अध्यक्ष सतपाल सिंह और किसानों ने टोल प्लाजा ढिलवां पर धरना लगा दिया है। इसी तरह टोल प्लाजा महल कलां (बरनाला) पर सुबह 11 से 1 बजे तक टोल फ्री कर विरोध जताया जा रहा है। इस मौके पर प्रांतीय नेता मंजीत सिंह धनेर, जगसीर सिंह छीनीवाल, अमरजीत सिंह महल खुर्द आदि विभिन्न नेताओं ने केंद्र सरकार की घातक नीतियों की कड़ी आलोचना की और किसानों पर हो रहे जुल्म की कड़ी निंदा की है।

वहीं आज शाम 5 बजे किसानों के साथ सरकार के साथ 13 मुद्दों को लेकर दोबारा बैठक होने जा रही है। दूसरी ओर उगराहां यूनियन ने आज दोपहर 12 बजे रेलवे रोकने का ऐलान भी किया हुआ है। जिसके चलते आम लोगों को भारी परेशान का सामना करना पड़ सकता है। किसान यूनियन का कहना है कि शंभू बॉर्डर पर किसानों के साथ धक्केशाही हो रही है। किसान अपने हकों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हजारों आंसू गैस के गोले बुजुर्ग, जवानों पर दागे जा रहे हैं। असंख्य किसान घायल हुए हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए किसानों को अन्य रास्ते भी अपनाने पड़ेंगे। इसी के चलते आज पंजाब के टोल फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती और आंसू गैस के गोले सहित रबड़ की गोलियां चलाना नहीं रोकती तो 18 फरवरी को किसान यूनियन मीटिंग करके संघर्ष को ओर तेज करने की अगली रणनीति तय करेंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *