Home Punjab>Ludhiana Punjab news: एनआरआई का शव कार में छोड़ महिला साथी सहित फरार, देखें वीडियो

Punjab news: एनआरआई का शव कार में छोड़ महिला साथी सहित फरार, देखें वीडियो

0
Punjab news: एनआरआई का शव कार में छोड़ महिला साथी सहित फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः यहां हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। खन्ना के मॉडल टाऊन समराला पर एनआरआई का शव कार में छोड़कर महिला और उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला व उसके साथी की भी तलाश जारी है।

जानकारी देते हुए, कुलविंदर सिंह निवासी भड़ी ने बताया कि उसका एक क्लिनिक है जिस पर 3 लोग आए जिन्होंने कहा कि गाड़ी में उनका एक साथी बीमार है और उसकी जांच करवानी है। जब उसने गाड़ी में ही व्यक्ति को चेक किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। ये लोग 2 कारों में आए थे। इसके बाद उसे कहा गया कि उनमें से एक व्यक्ति को ही कार चलानी आती है। महिला रोते हुए कुलविंदर से कहने लगी कि उसकी मदद की जाए और खन्ना के मॉडल टाऊन तक छोड़ा जाए। वह मदद करने के मकसद से कार चलाकर मॉडल टाऊन तक ले आया।

कुलविंदर ने बताया कि रास्ते में महिला उसे बता रही थी कि वे यूएसए से आए हैं। रास्ते में अचानक उसका पति गिर गया था और मौत हो गई। मॉडल टाऊन में उसे महिला ने बोला कि आप कार में रुको वह घर वालों को लेकर आती है। इसके बाद पौना घंटा तक महिला नहीं आई, तो उसे शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी।

डीएसपी कर्मजीत सिंह ने कहा कि मृतक की पहचान खन्ना के नरोतम नगर के रहने वाले एक एनआरआई नरेश सिंह मान के तौर पर हुई है। वह अमेरिका में रहता था और कुछ दिनों पहले ही खन्ना आया था। यह घटना खेड़ी नौध सिंह थाने की हद में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला व उसके साथी को भी ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here