जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग बच्ची का श+व बरामद, हत्या की आंशका

जालंधर, ENS: जालंधर- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के पास से बड़ी खबर सामने आई है। अड्डा ब्यास पिंड में एक ढाबे के पास अज्ञात नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कूड़ा-कचरा उठाने वाले एक व्यक्ति ने ढाबा मालिक को बताया कि सड़क किनारे कूड़े में शव पड़ा है। ढाबा मालिक ने जाकर देखा तो शव कंबल में लिपटा हुआ और रस्सी से बंधा हुआ था और उसके पैर नंगे थे। ढाबा मालिक ने तुरंत अलावलपुर पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। लड़की का शव मिलने की सूचना से अलावलपुर चौकी के प्रभारी एएसआई राजिंदर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि शव एक नाबालिक लड़की का है। मृतका की उम्र करीब 11-12 साल है। रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृत लड़की की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *