राजू भारद्वाज बने हिमाचल निर्माण कामगार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष

बददी / सचिन बैंसल : भारतीय मजदूर संघ के जिला सचिव  राजू भारद्वाज को हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। राजू भारद्वाज भारतीय मजदूर संघ के सोलन जिले के महासचिव के पद पर तैनात है। उन्हें यह दायित्व निर्माण संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर व महामंमत्री मंगत राम नेगी ने तत्काल प्रभाव से सौंपा है। राजू भारद्वाज ने कहा कि उन्हें निर्माण कामगार संघ ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह बेहतर ढंग से निर्वाह करेंगे और निर्माण कामगारों के हितों को ध्यान में रख कर कार्य किए जाएंगे।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महामंत्री मंगत राम नेगी, कर्मचारी बीमा निगम से  सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव,भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल का अभार जाता है। राजू भारद्वाज के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष मदन राणा, महामंत्री यशपाल हेटा समेत विनसम कंपनी के उद्योग प्रबंधक रविंद्र रोहिला,  दीपक स्पिनिंग मिल के वाईज प्रेजीडेंट एसएस सकसेना, बिरला के उपाध्यक्ष आरके शर्मा, वर्धमान के मुख्य प्रंबधक मोहन झांगड़ा, कर्लस इंडिया के प्लांट हैड राधा गोविंद मंत्री, माईल स्टोन के ग्रुप प्रेजीडेंट मुकेश श्रीवास्तव, वीटा ड्रग के डायरेक्टर बलदेव ठाकुर ने खुशी जाहिर की है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *