ओयलः पत्नी का गला काटने के बाद खुदकुशी की कोशिश

ऊना/सुशील पंडित:गगरेट के ओयल गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटने के बाद अपनी भी लीला स्माप्त करने की कोशिश की। शुक्रवार को गांव के रहने वाले महावीर ने अपनी पत्नी नीरू राणा का ब्लेड से गला काट दिया। और अपने आप को घायल कर वह खड्ड की ओर भाग गया।

नीरू राणा को किसी तरह गगरेट अस्पताल अस्पताल पहुंचाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। उसने जब अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस ने महावीर को जंगल खड्ड में बेसुध हालत में पाया। पत्नी का गला काटने के बाद उसने अपना गला भी काटने का प्रयास किया था। जानकार बता रहे हैं कि पत्नी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन खुद महावीर की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उसका इलाज ऊना के क्षेत्रिय अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति के दो बच्चे हैं। बेटा बाहरवीं और बेटी सातवीं में पढ़ती है। गांव वाले बताते हैं कि कुछ समय पूर्व महावीर ने 45 लाख रूपए में अपनी एक जमीन बेची थी। उसके बाद से ही उसके व्यवहार में अंतर आने लगा और उसे शराब की लत लग गई।  हालांकि पत्नी और वह दोनों इस घटना में जीवित बच गए। पुलिस ने महावीर के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *