पंजाब : इंसानियत शर्मसार, मकान मालिक ने मूक बधिर महिला से किया रेप

लुधियाना : मूक बधिर महिला से मकान मालिक ने रेप किया। मकान मालिक ने महिला के बोल और सुन न पाने का फायदा उठाया। जब व्यक्ति ने शारीरिक संबंध बनाने तो वह चिल्ला भी नहीं पाई। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर मकान मालिक धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 फरवरी (शुक्रवार) की सुबह वह काम पर चला गया। शाम करीब 5 बजे उसे पड़ोस में रहने वाले युवक का फोन आया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी काफी समय से कमरे में बैठी रो रही है। गली में उसकी तेज आवाज आ रही है। इसके बाद वह काम से घर आ गया।

व्यक्ति ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रो रही थी। जब उसने रोने का कारण पूछा तो पत्नी ने इशारों में समझाया कि उनका मकान मालिक धर्मेंद्र उसे अकेली देखकर उसके कमरे में घुस आया। इसके बाद जबरदस्ती खींचकर अपने कमरे में ले गया। इसके बाद धर्मेंद्र ने उसे साथ शारीरिक संबंध बनाए। थाना फोकल पॉइंट के SHO नरदेव सिंह ने बताया कि व्यक्ति की शिकायत पर IPC की धारा 376 (रेप करने) का मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जांच के दौरान यदि जरूरत पड़ती है तो महिला का DNA टेस्ट भी करवाया जा सकता है। महिला सुनने और बोलने में असमर्थ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *