जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में महिला हुई लापता

जालंधर, ENS: अर्बन एस्टेट संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। जहां 2 बच्चों की मां और 32 वर्षीय महिला लापता हो गई। इसे लेकर थाना-7 में परिवार द्वारा लिखित में शिकायत दी गई है। मध्यप्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला जालंधर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते दिन वह घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। महिला के पति ने बताया कि 15 फरवरी की सुबह परिवार घर पर था और वह काम पर जाने के लिए निकल गया था। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घरों में काम करती है तो वह भी काम पर जाने के लिए निकल गई थी। 

पीड़ित ने बताया कि उसके बाद से पत्नी का कोई अता पता नहीं है। जिसके बाद अगले दिन मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। महिला के पति ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पता चला था कि उसकी पत्नी का एक दोस्त है। जिससे वह काफी समय से बातचीत कर रही थी। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। मगर फिर पारिवारिक सदस्यों की सहमति से बैठकर सारा मामला सुलझा लिया गया था। परिवार ने शक जताया है कि उक्त आरोपी ही उसकी पत्नी को भगा ले गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *