Punjab News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

Written by

in

लुधियानाः जगराओं के न्यू आत्मनगर में चोरों ने एनआरआई के घर को निशाना बनाया। जहां चोर एनआरआई महिला के घर से पंखे-फ्रिज-कूलर समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित कपिल बांसल ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए कपिल बांसल कहा कि उनकी बहन निशी अपने पति के साथ इंग्लैंड में रहती हैं। निशी 21 मार्च को भारत आई थीं और कुछ दिनों बाद वापस इंग्लैंड चली गईं।

तब से वह ही घर की देखभाल कर रहे थे। लेकिन आज सुबह जब वह सफाई के लिए बहन के घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान जब अंदर जाकर देखा तो घर से सारा सामान गायब था। चोर घर से बाथरूम और रसोई की टूटियां, फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, आरओ सिस्टम, गैस सिलेंडर, पंखे और कूलर समेत सारा घरेलू सामान चुराकर ले गए।

थाना सिटी के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद 2 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शेरपुर फाटक के पास रहने वाले निर्दोष कुमार उर्फ नीरू और अनिल कुमार उर्फ बकरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *