पंजाबः चल रही तेज हवाओं के कारण बिजली हुई बंद

लुधियानाः  शहर में सुबह से चल रही तेज हवा और आंधी के चलते एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। वहीं चल रही तेज आंधी के कारण बस स्टैंड नजदीक पड़ते जवाहर नगर कैंप में सुबह साढ़े 4 बजे के क़रीब बिजली की तारें टूट गई। जिस कारण सोहनलाल नामक व्यक्ति के घर में लगी एलसीडी टूट गई।  इस दौरान कई  अन्य इलाकों में बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचाने सहित शहर भर में बिजली की सप्लाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। 

इस दौरान इलाका निवासियों द्वारा पावरकॉम विभाग के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने के बाद बिजली की तारों की मरम्मत करने पहुंचे कर्मचारियों ने इस शिकायत को लेकर पल्ला झाड़ दिया। लोगों का आरोप है कि कर्मचारियों ने कहा कि इलाका निवासियों ने कर्मचारियों की नींद खराब कर दी। वहीं आरोप लगाए गए है कि कर्मचारी कह रहे है कि आंधी के कारण इलाके में बिजली की तारे नहीं टूटी है बल्कि  केवल टीवी की तार टूटी है। लोगों का कहना है कि अगर केबल की तार टूटी है तो कर्मचारी ट्रांसफार्म को क्यों बंद कर रहे है। लोगों ने उनकी ट्रांसफार्म बंद करने की तस्वीर कैमरे में कैद कर ली।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *