जालंधरः विधवा मां बच्ची को इंसाफ दिलाने पहुंची थाने, देखें Live

जालंधर (ENS): बस्तिआत इलाके मे लड़की को रोजाना छेड़छाड़ से तंग आकर विधवा मा थाना परिसर मे इंसाफ मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने बताया कि दीपक नाम का लड़का उसकी छोटी बेटी को अक्सर तंग परेशान करता है। इससे पहले उक्त युवक उसकी बड़ी लड़की को छेड़ता था जिससे तंग आकर महिला ने लड़की की शादी कर दी। 

जिससे आहत होकर दीपक ने छोटी लड़की से बहन का नंबर मांगने के लिए रोजाना तंग करता है। लेकिन आज जब बर्दाश्त की हद हो गई, तो महिला दीपक के घर शिकायत लेकर पहुंची। जहा दीपक ने परिवार के साथ मिलकर महिला से मारपीट की। जिसकी शिकायत लेकर महिला थाना बस्ती बावा खेल में लेकर पहुंची।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *