जालंधरः DAV College के पास रंगे हाथों 2 चोरों को किया काबू, देखें Live

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास छात्रों से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। दरअसल, फ्लाईओवर के नीचे स्कूल की छात्रा से बाइक सवार मोबाइल छीनकर भागने लगे। लेकिन मौके पर ही लोगों ने तुरंत दोनों चोरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर दोनों की छित्तर परेड की। चोरों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह शिव नगर के रहने वाले है। हैरानी की बात यह है कि चोरों के बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और थाने ले गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *