Home Punjab>Ludhiana Punjab News: DC दफ्तर में कर्मियों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

Punjab News: DC दफ्तर में कर्मियों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

0
Punjab News: DC दफ्तर में कर्मियों ने किया भारी हंगामा, देखें वीडियो

लुधियानाः डीसी दफ्तर में कर्मियों द्वारा भारी हंगामा किया गया। दरअसल, कर्मियों का कहना है कि पिछले 2 माह से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही। आरोप है कि मामले को लेकर अधिकारियों को फोन करते हैं तो वह फोन नहीं उठाते। वहीं मंजित ने कहा कि वह सिक्योरिटी गार्डी की नौकरी करता है और उसकी 8300 रुपए सैलेरी है। 2 माह से उन्हें सैलेरी नहीं मिल रही, जिसके चलते आज सभी कर्मियों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।


वहीं महिला कर्मी ने कहा कि 16 किलोमीटर दूर उसकी ट्रांसफर की गई। वह 150 रुपए किराया खर्च करके नौकरी पर जा रही है और ट्रांसफर के दौरान कहा गया कि महीने बाद ट्रांसफर कर दी जाएगी, लेकिन ना तो ट्रांसफर की गई और ना ही पिछले 2 माह से सैलेरी दी गई। जिसको लेकर आज सभी रोष प्रदर्शन कर रहे है। अन्य कर्मी ने कहाकि वह गैनमैन की नौकरी करता है, उन्हें ना तो वर्दी दी जाती है और 3 माह से सैलेरी नहीं दी गई।

इस मामले को लेकर डीसी को शिकायत भी दी गई। पीड़ित कर्मी ने कहा कि पहली कंपनी से उन्हें सैलेरी भी ज्यादा मिलती थी और वर्दी सहित अन्य सामान भी मिलता था। लेकिन अब कंपनी द्वारा उनकी सैलेरी में कटौती की जा रही है। कर्मियों का कहना हैकि उन्हें सैलेरी स्लिप भी नहीं दी जा रही। कर्मी ने कहा कि उसकी पहले सैलेरी 15 हजार रुपए थी, लेकिन अब 6 से 7 हजार रुपए सैलेरी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here