जालंधरः हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2  नशा तस्करों को 120 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा वेरका मिल्क प्लांट सर्विस रोड पर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी को करतारपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को देखा और एक छोटी पॉलिथीन फेंक दी, जिसके बाद वह अचानक पीछे मुड़ गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पॉलीथिन की जांच करने पर 70 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस दौरान उनकी टीम ने उक्त आरोपी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पहचान मनदीप सिंह उर्फ ​​राजू पुत्र जरनैल सिंह, निवासी गली नंबर 1, गांव चक्क जिंदा, जालंधर के रूप में हुई है। 

पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर 28 दिनांक 20-02-2024 धारा 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान इस मामले में एक अन्य आरोपी हरदीप सिंह उर्फ पैरी निवासी 155, न्यू अरोड़ा कॉलोनी, गांव मीठापुर, जालंधर का नाम सामने आया है, जिसे भी उसी दिन 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।  श्री स्वपन शर्मा ने कहा कि मनदीप सिंह का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है जबकि हरदीप सिंह के खिलाफ तरनतारन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *