पंजाबः सरकार का एक्शन, चीफ टाउन प्लानर पंकज बावा सस्पेंड 

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बड़े अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि चीफ टाऊन प्लानर पंकज बावा को विभाग ने सस्पेंड कर दिया गया है। इस संबंध में हाऊसिंग एंड अर्बन डिवैल्पमैंट विभाग की तरफ से एक पत्र जारी करते हुए कहा गया है कि चीफ टाऊन प्लान पंकज बावा को तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया जाता है। रूल फार (1) (ए) पंजाब सिविल सर्विसिज 1970 रूल के तहत यह कार्रवाई की गई है।

इस दौरान निलंबित अधिकारी का हैडक्वार्टर डायरैक्टर टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग पंजाब रहेगा। बावा को किस मामले में निलंबित किया गया है, यह साफ नहीं है, लेकिन पिछली सरकारों में पंजाब के कई बड़े कालोनाइजरों के साथ बावा के अच्छे संबंध रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि सरकार के पास कोई बड़ा मामला पहुंचा है, जिसके आधार पर पंकज बावा को निलंबित किया गया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *