तालाब में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 7 बच्चों समेत 15 की मौ’त

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 7 बच्चे शामिल हैं। धटना के बाद चीख-पुकार मची है। ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।  जानकारी के अनुसार कासगंज के पटियाली दरियावगंज मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 10 बजे बेकाबू ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में गिर गई।

ट्रॉली में सवार 7 बच्चे और 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। घटनास्थल पर अफरातफरी और चीख-पुकार मची है। सीएमओ राजीव अग्रवाल ने  बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 7 मासूम बच्चे शामिल हैं, जबकि 8 महिलाएं हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *