बड़ा हादसा : बस और ट्रैक्टर की टक्कर, 6 की मौ’त

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सड़क हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज इलाके में रविवार देर रात यूपी रोडवेज की बस से ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि रविवार देर रात करीब 11.15 बजे सिकरारा अंतर्गत समाधगंज बाजार के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर मकान ढालने वाले मजदूर ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। जिसे प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।

टैक्टर ट्राली पर सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे की तस्वीरें देखने से पता चल रहा है कि तेज रफ्तार में थी। रात में पांच की मौत हुई थी जबकि इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *