ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौ’त

फतेहाबाद : भट्टू रेलवे स्टेशन से सिरसा के डिंग के बीच रेलवे लाइन पर पंजाब के एक युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि रेल से कट कर युवक की मौत हुई है। मृतक के शव को आवारा जानवरों ने गर्दन के पास नोचा हुआ था। सिरसा जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और सूचना पाकर पंजाब से परिजन भी मौके पर पहुंच गए।बठिंडा जिला के तलवंडी साबो क्षेत्र के गांव तिवोणा निवासी 32 वर्षीय खुशदीप पेंटर का काम करता था। कुछ दिन पहले व काम करने के लिए गांव से आ गया था।

उसका शव भट्टू से डिंग के बीच रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला। शरीर पर कटने के निशान थे, जबकि गर्दन के पास आवारा जानवरों ने नोचा हुआ था। मृतक के बड़े भाई सुखदीप ने बताया कि सुबह उसकी खुशदीप के साथ आखिरी बात हुई थी, अचानक से फोन कट गया और दोबारा मिलाने पर फोन बंद आ रहा था। उन्होंने फिर फोन उठाया तो फोन रेलवे पुलिस ने उठाया और घटना बारे बताया। उनसे मृतक की पहचान पूछी गई और उसके बाद वे फतेहाबाद अस्पताल पहुंचे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *