पंजाबः हेरोइन और एक लाख की ड्रग मनी सहित तस्कर गिरफ्तार

लुधियानाः नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने तस्कर को हेरोइन और लाख की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय साहनी निवासी नारगवाल चौक जोधा के रूप में हुई है। मामले का जानकारी देते हुए चौकी छपार के इंचार्ज एसआई केवल किशन ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान जोधा से गांव ढैपई की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस नहर पुल के नजदीक पहुंची, तो उन्हें तस्कर पैदल आता दिखाई दिया। जिसने पुलिस को देखकर हाथों में पकड़ा रूपयों से भरा लिफाफा दूर फेंक दिया और खुद डर कर वापस जाने लगा।

पुलिस ने शक होने पर आरोपी को पूछताछ के रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने सड़क पर फेंके लिफाफे को उठा कर चेक किया तो उस में ड्रग मनी 1 लाख 15 हजार 100 रुपये और 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने उसी समय कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना जोधा में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *