पंजाबः दिन दहाड़े Meet Gun House से 17 राइफल, 5 पिस्टल सहित भारी मात्रा में कारतूस चोरी

तरनतारनः दिन दहाड़े चोरों ने झबल बाईपास चौक पर मीत गन हाउस को निशाना बनाया। दुकान से चोर 17 राइफल, 5 पिस्तौल और 58 कारतूस लेकर फरार हो गए। दुकान मालिक मनमीत सिंह को चोरी की घटना का तब पता चला जब आज दोपहर को उसने दुकान खोली। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी तरनतारन के एसएचओ, आईपीएस ऋषभ भल्ला और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मीत गन हाउस के साथ वाली दुकान की दीवार तोड़कर की गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रह है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएंगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *