पंजाब : चोरों ने दुकान में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

मोगा : कस्बा बाघा पुराना में चोरों ने दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। देर रात 4 चोरों ने कनेडा कोमनिकेशन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बनाया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गी है। चोरों ने दुकान के शटर तोड़कर दुकान से लाखों की चोरी की। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक ने कहा के वह शाम को तकरीबन 8 बजे के करीब दुकान बंदकर चले गए थे।

सुबह 3.30 बजे किसी की काल आई के आपकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। हम उसी टाइम अपनी दुकान पर पहुंचे और देखा दुकान से सामान चोरी हो चुका था। चोर दुकान से 5 इनवर्टर बैटरी, 3 एलईडी, 2 इंडेक्शन, एक पुराना मोबाइल ओर नगदी चोरी कर ले गए है। घटना की सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *