जालंधर: बस्तिआत क्षेत्र में पुलिस की रेड, जुआरी गिरफ्तार

जालंधर, ENS: महानगर में बस्तिआत क्षेत्र मे पुलिस की रेड होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक निजी होटल में पुलिस ने दबिश देकर वहां पर चल रहे जुए के बड़े नैटवर्क का पर्दाफाश किया है। पता चला है कि पुलिस ने रेड दौरान वहां से कई जुआरियों को रंगे हाथ काबू कर नकदी भी बरामद की है। 

पुलिस की रेड की भनक लगते ही वहां पर मौजूद जुआरियो में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान  कुछ एक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को धर दबोच लिया। पुलिस द्वारा फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि इस इलाके में जुए के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने वहां पर दबिश देकर कई जुआरियों को काबू किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *