पंजाबः श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में लगी भीषण आग, देखें वीडियो 

लुधियानाः खन्ना के अमलोह रोड पर श्री गणेश एडिबल्स प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग पूरे प्लॉट में फैल गई। जिसको लेकर फैक्ट्ररी के कर्मियों में भगदड़ मच गई। आग फैलने के दौरान तुरंत फैक्ट्री को खाली कराया गया। इस दौरान घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही खन्ना और मंडी गोबिंदगढ़ फायर स्टेशनों से टीमें मौके पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। 

मिली जानकारी के अनुसार श्री गणेश फर्म के द्वारा पराली से बिजली बनाने का भी काम किया जाता है। इनके कई प्लॉट्स हैं। बताया जा रहा है कि आग तेल बनाने वाले प्लाट में लगी है। फायर अफसर जगजीत सिंह ने कहा कि उनकी टीमें बचाव कार्यों में लगी हैं। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *