फ्लाईओवर पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर, 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि ये हादसा बदरपुर फ्लाईओवर पर हुआ है। वहीं इस हादसे के बाद से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएस बदरपुर में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

कॉल पर कॉलर ने बताया कि बदरपुर फ्लाईओवर पर एक कार शोरूम के पास हादसा हो गया है। उसने एक कार और ट्रक के बीच दुर्घटना होने की सूचना दी। पुलिस ने बताया कि कार में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 3 की मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आगे बताया कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद कार डिवाइडर से टकराकर विपरीत दिशा में चली गई। इसके बाद वहां खड़े एक ट्रक में कार टकरा गई

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *