नहाने गए युवक की हुई मौ’त, जाने मामला

झज्जर : नहर में नहाने गए युवक की मौत का मामला सामने आया है। साल्हावास थाना क्षेत्र में स्थित अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर राजस्थान के युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना साल्हावास थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान जानकारी अनुसार 21 वर्षीय रामेश्वर पुत्र बिजय सिंह निवासी गांव नगला भदौरिया जिला धौलपुर राजस्थान के रूप में हुई है l

मृतक रामेश्वर राजमिस्त्री का काम करता था और मजदूरी करने के लिए झज्जर के गांव दुबल्धन में आया हुआ था। मृतक रामेश्वर के पिता बिजय मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और मृतक का एक भाई और एक बहन है। 4 मार्च को रामेश्वर अपने साथियों के साथ दुबल्धन गांव के पास से गुजरने वाली नहर में नहाने के लिए उतरा था। इस दौरान रामेश्वर नहर में डूब गया। जिसके बाद रामेश्वर के शव को तलाश करने का प्रयास किया गया।

लेकिन रामेश्वर का शव 5 दिन बाद अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस से मिला है l साल्हावास थाने से आए जांच अधिकारी एचसी श्रीकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकेड़ी मदनपुर पंप हाउस पर एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के पिता विजय के बयान पर 174 के तहत मामला दर्ज किया। मृतक रामेश्वर का पोस्टमार्टम करवा, शव परिजनों के हवाले कर दिया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *