बोरवेल में गिरे युवक की हुई मौत, जांच के आदेश

नई दिल्ली : केशोपुर में जल बोर्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के 40 फीट गहरे बोरवेल में गिरे युवक को दोपहर 3 बजे बाहर निकाल लिया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि बाहर निकालने के बाद वह मृत पाया गया। फिलहाल उसके पहचान की कोशिश की जा रही है।  जबतक युवक बाहर नहीं आया था, तब तक यह संशय बना हुआ था कि आखिर बोरवेल में अंदर है कौन। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मार्लेना ने TWEET कर जानकारी दी है।

उन्होंने X पर अपने हैंडल से लिखा है कि ‘बोरवेल फंसे व्यक्ति  की मौत हो गयी है। बहुत दुख के साथ यह ख़बर साझा कर रही हूं कि जो पुरुष बोरवेल में गिरे थे, उन्हें रेस्क्यू टीम ने मृत पाया है।  ईश्वर अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दे। प्रथम सूचना के मुताबिक मृत व्यक्ति 30 साल के आस पास की उम्र के पुरुष थे।  वे बोरेवेल के कमरे में कैसे घुसे, बोरेवेल के अंदर कैसे गिरे – इसकी जांच पुलिस द्वारा की जाएगी।  मैं NDRF की टीम का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने कई घण्टों से रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव प्रयास किया.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *