मौसी के घर गई मासूम को पड़ोसी ने किडनैप कर किया रेप

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस ने रेप के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए शख्स पर आरोप है कि उसने 9 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया फिर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता अपनी मां के साथ मौसी के घर आई थी। इसी दौरान पड़ोसी ने उसके साथ किया दुष्कर्म।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 40 साल है। उसपर 9 साल की एक बच्ची का अपहरण और रेप करने का आरोप है। फिलहाल, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। FIR दर्ज हो गई है। पूछताछ के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।

मामले में सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़िता का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया है। वह बुधवार को कुतुबशेर थाना क्षेत्र में अपनी मां के साथ मौसी से मिलने आई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित लड़की रात 10 बजे परिजनों को मिल गई थी और परिजन ही लड़की को थाने लेकर पहुंचे थे। उसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान हमने सीसीटीवी फुटेज आदि खंगाले तो आरोपी की पहचान की जा सकी। आरोपी का नाम राजेश है। वह पीड़िता की मौसी के मोहल्ले का रहता वाला है। उसे शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पीड़िता अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *