पत्नी की हत्या कर कूड़े में फैंका शव, जाने पूरा मामला

नई दिल्ली : विदेश में हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के शख्स ने अपनी पत्नी की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी और फिर भागकर भारत में हैदराबाद आ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स अपने बच्चों को लेकर हैदराबाद चला गया और ससुराल में महिला के माता-पिता को बच्चे को सौंप दिया। पत्नी जिसकी हत्या की गई है उसकी उम्र 36 साल है। रिपोर्ट्स के अनुसार पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसका नाम चैतन्य मधागनी (36) है।

उसका शव ऑस्ट्रेलिया में सड़क किनारे खड़े पहियादार एक कूड़े के डिब्बे में मिला था। मृतक महिला अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। हैदराबाद के उप्पल विधायक के अनुसार मृतका उनके निर्वाचन क्षेत्र से थी। जानकारी मिलने के बाद विधायक ने मृतक महिला के माता-पिता से मिले। इस संबंध में विधायक ने बताया कि महिला के माता पिता के अनुरोध पर उन्होंने उसके शव को हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को लेटर लिखा है।

विधायक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी सूचित किया है। महिला का पति विमान से हैदराबाद गया और यहां बच्चे को अपने ससुराल वालों को सौंप दिया। विधायक ने बताया कि दामाद ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। मृतक महिला के माता पिता से मिली जानकारी पर विधायक ने यह बात बताई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *