पंजाब : सेना की वर्दी पहनकर घूमता संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसर : पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी डीसीपी प्रज्ञा  जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति हॉल मार्केट में घूम रहा है। जिसके बाद डी डिवीजन थाने की पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सेना से संपर्क कर एक संयुक्त अभियान चलाया।

जिसके तहत इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से एक बैग भी बरामद हुआ। जिसमें सेना की वर्दियां थी। उक्त व्यक्ति मेजर रैंक के अधिकारी की वर्दी पहनकर बाजार में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर घूमने का मकसद क्या है, यह जांच का विषय है। हम जांच कर रहे हैं कि इसका कोई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन है या नही।

हमने शुरुआती जांच में उसका आधार कार्ड बरामद किया है। जिससे पता चला है कि वह आनंदपुर साहिब का रहने वाला है और करीब एक साल तक जम्मू-कश्मीर में काम करते था। डीसीपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *