पंजाबः मौसम ने फिर ली करवट, विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में आज दोपहर के बाद ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौसम विभाग की कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि मार्च माह में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग का कहना है कि पिछले सप्ताह रात का तापमान 6 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया था, जबकि सुबह का तापमान नार्मल ही रहा। ऐसे में लुधियाना में आज का तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल पंजाब में छाए बादल के चलते आज भी असर देखने को मिला है। वहीं 13 से 14 मार्च को लेकर विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में बारिश का ज्यादा प्रभाव अमृतसर, गुरदासपुर में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *