बढेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी के चुनाव संपन्न

जल्द होगा कार्यकारिणी का गठन

ऊना/ सुशील पंडित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती बढेड़ा को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर सोसायटी के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। ये चुनाव नौ वार्डो में हुए जिनमें समिति द्वारा नामजद किए खाताधारकों ने भाग लिया। इन चुनावों में हर वार्ड में दोनों पक्षों की ओर से प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  चुनावों के दौरान वार्ड नंबर एक में राकेश कुमार, वार्ड नंबर दो में राम लाल, वार्ड नंबर तीन में जीत सिंह, वार्ड नंबर चार में छोटू राम, वार्ड नंबर पांच में देशराज राणा, वार्ड नंबर छह में अनिल कुमार, वार्ड सात में नरेंद्र सिंह राणा, आठ में धर्मपाल, नौ वार्ड में रक्षा देवी विजयी घोषित किये गए।

चुनाव रिटर्निंग अधिकारी उमेश कुमार शर्मा इंस्पेक्टर को-ऑपरेटिव सोसायटी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। अब जल्द ही सोसायटी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिसके लिए विजयी हुए प्रतिनिधियों ने रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है। बता दें कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बढेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी क्षेत्र में विकास उपलब्धियों के लिए जानी जाती है। सोसायटी की विकास  सक्रियता से प्रदेश का पहला हिमकैप्स संस्थान भी संचालित किया जा रहा है। वहीं सोसायटी द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य भी करवाए जाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *