Punjab News: देह व्यापार मामले में Deep Home Stay Hotel में Police की Raid, 12 लड़के-लड़कियां काबू, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः देह व्यापार मामले में पुलिस ने Deep Home Stay Hotel में रेड की। जहां पुलिस ने 7 लड़कियां और 5 लड़कों को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पेठे बाजार में स्थित होटल में रेड की। दरअसल, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर द्वारा बुरे तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब उन्होंने एक होटल में छापेमारी कर धंधे में लिप्त लड़के लड़कियों को गिरफ्तार किया।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी परवेश चोपड़ा ने बताया कि काबू की गई लड़कियां असम, उत्तराखंड, लुधियाना, तरनतारन और अमृतसर की रहने वाली हैं। पूछताछ में पता चला है कि पिछले 5 से 6 माह से होट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। बड़ी मात्रा में आपत्ति जनक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि काबू किए आरोपियों से करीब 25000 कैश बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। माननीय अदालत रिमांड हासिल करके पूछताछ के दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *