रामलला के दरबार में नतमस्‍तक हुए पंजाब के पूर्व CM चन्नी, देखें वीडियो 

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अयोध्‍या धाम पहुंचे हैं। चन्नी ने अपने परिवार समेत राम मंदिर में नतमस्‍तक होकर आशीर्वाद लिया। पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की। अपनी पत्नी के साथ पूर्व सीएम ने रामलला के दर्शन किए। पूर्व सीएम ने यहां पत्रकारों से भी बातचीत की। उन्‍होंने कहा कि उनके दिल में भगवान राम के लिए अलग स्‍थान है। उन्‍होंने बताया कि उनका जन्‍म भी राम नवमी के दिन हुआ था। वहीं पूर्व सीएम ने यहां चुनाव से संबंधित कोई भी बात नहीं की। वहीं कांग्रेस पूर्व सीएम को पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट पर लोकसभा चुनाव में खड़ा करने का प्‍लान बना रही है। अटकलों के बाजार भी इस खबर से गर्म हो गया है। साथ ही पंजाब सरकार ने भी अपनी रणनीति बदल सकती है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *