पंजाब: टाटा एस और ट्राले में भीषण टक्कर, 5 की मौ+त, 8 घायल, देखें वीडियो

कोटकपूराः नजदीकी गांव पंजगराई खुर्द के पास वीरवार-शुक्रवार की रात 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां टाटा एस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान सुखदेव राज (38) लवप्रीत (22) कर्मजीत कौर (36) पत्नी सुरेश कुमार, कर्मजीत कौर (35) पत्नी सुखचैन सिंह, दीपक कुमार (27) के तौर पर हुई है।

सभी मृतक मुक्तसर के गांव मराड़ कलां के रहने वाले हैं। घायलों को कोटकपूरा व व फरीदकोट के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सभी लोग मुक्तसर के गांव मराड कलां के रहने वाले हैं और बाघा पुराना के गांव निगाहा में धार्मिक स्थल से माथा टेकने के बाद टाटा एस गाड़ी में सवार होकर वापस लौट रहे थे। पंजगराई खुर्द के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राला ने उनको टक्कर मार दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *