पंजाबः कांग्रेस में यह दिग्गज नेता आज हो सकता है शामिल, सासंद बिट्टू की बढ़ेंगी मुश्किलें

लुधियानाः लोकसभा चुनावों के नजदीक आते ही सियासत गरमानी शुरू हो गई है। नेताओं का पार्टी छोड़कर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सासंद रवनीत बिट्टू को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भी दांव खेल लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व कांग्रेस रवनीत बिट्टू को टक्कर देने के लिए लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस को आज पार्टी में शामिल कर सकती है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिमरजीत सिंह बैंस को बिट्टू के खिलाफ मैदान में उतारा जाएगा।

ऐसे में बिट्टू की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि लोकसभा चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रह चुके है। कहा जा रहा हैकि बिट्टू के मुकाबले अब लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की कांग्रेस हाईकमान के साथ मीटिंगें लगातार हो रही हैं। पार्टी ने शहर के 9 हलका इंचार्जों से भी बैंस को टिकट देने पर राय ली है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि आज बैंस को बतौर प्रत्याशी कांग्रेस घोषित कर सकती है। राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पंजाब में प्रदेश स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर दोनों पार्टियों के सुप्रीमो बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों मुताबिक आज बैंस आप सुप्रीमों की पत्नी सुनीता केजरीवाल से भी मुलाकात कर रहे है।

वहीं बैंस को टिकट मिलने से बिट्टू के कुछ करीबी जरूर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन इस दौरान बिट्टू से नाराज कांग्रेसी जो भाजपा में शामिल हुए थे वह कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं। इस कारण बैंस को टिकट मिलने के बाद वर्करों के दल बदलने पर कुछ खास फर्क नहीं रहने वाला। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में सिमरजीत सिंह बैंस को 3,07423 वोट मिले थे, जबकि बिट्टू को 383,795 मत हासिल हुए थे। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि हाल ही में जो इस समय टिकट के बड़े दावेदार नेता थे, उन्हें अभी पार्टी ने विधान सभा में सरकार बनने पर उच्च पद देने का लॉलीपॉप देकर शांत किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *