पुलिस जवानों से भरी बस और कार में भीषण टक्कर, 3 की मौ’त, 26 घायल

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में शनिवार तड़के बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विशेष सशस्त्र बल (SAF) के जवानों को ले जा रही एक बस एक कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि  3 लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए। हादसे में एक जवान को गंभीर चोटें आईं और उसे महाराष्ट्र के नागपुर रेफर किया गया है।

  हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सिवनी-मंडला राज्य राजमार्ग पर धनगढ़ा गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ। केवलारी पुलिस थाने के प्रभारी चैन सिंह उइके ने बताया कि राज्य पुलिस की एसएएफ की 35वीं बटालियन के जवानों को मंडला से पांढुर्णा (छिंदवाड़ा) ले जा रही एक बस एक कार से टकरा गई, जिसमें चालक समेत पांच लोग सवार थे।

 उन्होंने बताया कि हादसे में कार में सवार कन्हैया जसवानी (75), निकलेश जसवानी (45) और चालक पुरूषोत्तम महोबिया (37) की मौत हो गई। मृतक मंडला के रहने वाले थे। हादसे में घायल हुए दो अन्य कार सवारों का इलाज सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार लोग अस्पताल से जुड़े कुछ काम के बाद नागपुर से लौट रहे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *