जालंधर-लुधियाना हाईवे पर लगा लंबा जाम

लुधियाना: अगर आप भी किसी काम से जालंधर से लुधियाना की ओर जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर अहम है। दरअसल, आज सुबह 9:30 बजे  लुधियाना से जालंधर जाने वाले हाईवे पर बिजली की तार टूट कर गिरने से नेशनल हाईवे पूरी तरह जाम हो गया। इसके चलते लुधियाना से जालंधर जाने वाली सड़क पर वाहनों की 5 किलोमीटर लंबी लाइने लग गई। ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही थाना लडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मौके पर बिजली विभाग के अधिकारियों को बुलाकर बिजली की तार को हाईवे से हटाया गया। हालांकि इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम खुलवाया दिया गया है लेकिन अभी भी लंबी कतारे लगी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *