पंजाब: किसानों ने फिर किया ट्रेनें रोकने का ऐलान

पटियाला : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के नेताओं ने आज शंभू बार्डर पर बातचीत करते हुए कहा कि शंभू और खनौरी की सरहदों पर चल रहा किसान आंदोलन 55 दिन पूरे शिखर पर है और हम जीत प्राप्त करके ही वापस जाएंगे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि दोनों संगठनों ने आपसी सहमति के साथ एक 5 मैंबरी कमेटी का गठन किया है जो कि देश में अलग-अलग माहिरों के साथ तालमेल करके एम.एस.पी. का सही मूल्यांकन संशोधन पर विचार करेगी और एम.एस.पी. बारे फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचार व गलत जानकारी का विश्लेषण करेगी तथा देश के आगे रिपोर्ट रखेगी।

आज पंजाब-हरियाणा सहित देशभर में केंद्र सरकार के खिलाफ पुतले फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा कि यदि 9 अप्रैल तक गिरफ्तार किए हुए किसानों को नहीं छोड़ा गया तो शंभू बार्डर को पक्के तौर पर रेल रोक धरना शुरू किया जाएगा जिसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। देश भर में से आंदोलन को तेज करने के लिए किसान मजदूर मोर्चा का एक 5 मैंबरी प्रतिनिधिमंडल आज शाम को दक्षिण भारत की तरफ रवाना हो गया है, जिसका नेतृत्व सरवन सिंह पंधेर करेंगे।

शंभू बार्डर से शहीद शुभकरन सिंह की अस्थी यात्रा मध्य प्रदेश और बिहार के लिए रवाना हुई। इस मौके पर सुखजीत सिंह, जसविन्दर सिंह लोंगोवाल, लखविन्दर सिंह औलख, अमरजीत सिंह, गुरविन्दर सिंह भंगू, सतनाम सिंह साहनी, दविन्दर सिंह, गुरनीत सिंह मांगट, बलदेव सिंह कलेर, हरविन्दर सिंह उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *