फगवाड़ा: आंख में मिर्ची डालकर लूटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो 

Written by

in

फगवाड़ा: एसएसपी वत्सला गुप्ता के निर्देशन में फगवाड़ा एसपी रूपिंदर कौर भट्टी और डीएसपी जसप्रीत सिंह की देख रेख में थाना सदर और सीआईए स्टाफ ने संयुक्त टीम बना कर आंखों में मिर्च डाल कर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जानकारी देते हुए एसपी रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि सीआईए स्टाफ फगवाड़ा और थाना सदर की पुलिस ने मानवीय एवं तकनीकी सहायता के आधार पर  भुलाराय चोंक फगवाड़ा में नाकाबंदी  थी।  इस दौरान टीम को सूचना मिली कि  होशियारपुर  से फगवाड़ा में आ रहे दो युवक लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लव पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी और जसबीर सिंह उर्फ ​​रोहित पुत्र जोगदिर सिंह निवासी गांव खाटी किसी वारदात को अंजाम देने इस ओर आ रहे है। 

सूचना के आधार पर करवाई करते हुए पुलिस ने उक्त आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि आरोपी चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए राहगीरों की आंखों में लाल मिर्च झोंकते थे। पुलिस ने आरोपियों से नीले रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी 09 पी 3750 भी बरामद किया है।

इसके अलावा आरोपितों के कब्जे से ओप्पो ब्रांड का मोबाइल फ़ोन, रियलमी ब्रांड का  मोबाइल फोन और 5365 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। आरोपितों के विरुद्ध फगवाड़ा सिटी, फगवाड़ा सदर तथा थाना रावलपिंडी में पहले से ही चोरी और लूटपाट के कई केस दर्ज हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *